लो ग्रेड या हल्का फीवर को हल्का में लेना सेहत के लिए सही नहीं है। अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो ये कभी-कभी गंभीर रूप भी ले लेता है। ऐसे में लो ग्रेड या हल्का फीवर क्या है, आइए उसे जान लेते है।
Persistent Low Grade Fever: सर्दियां आ गई है और ऐसे में कफ, कोल्ड और फीवर का सीजन भी आ गया है। इस सीजन में लोगों को बुखार होना आम बात है। ऐसे में कुछ लोगों को जब बुखार आता है तो वह उसे छोड़ता ही नहीं है।
इस हालत में कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते है और बुखार वाली पैरासीटामॉल दवा खा लेते है। लेकिन यह सही नहीं है। इस तरह के बुखार को लो ग्रेड फीवर या हल्का फीवर कहते है। ऐसे में आइए जानते है कि यह लो ग्रेड फीवर या हल्का फीवर किसे कहते है और
क्या होता है लो ग्रेड फीवर या हल्का फीवर
लो ग्रेड फीवर या हल्का फीवर एक ऐसा फीवर होता है जिसमें 99 से लेकर 101 तक बॉडी टेम्परेचर रहता है और पूरे शरीर में खासतौर पर पैरों में दर्द होता रहता है। इस फीवर में किसी भी समय आपको लो ग्रेड या हल्का फीवर आता है और पैरासीटामॉल खाते ही बुखार ठीक भी हो जाता है।
जब कभी भी किसी को 10 से 14 दिनों तक ऐसे ही बुखार हो और पैरासीटामॉल खाते ही ठीक हो जाए तो ऐसे में इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो यह आपके सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
लो ग्रेड या हल्का फीवर के कारण
जानकारों की माने तो लो ग्रेड फीवर या हल्का फीवर के पीछे कई कारण होते है। कई बार वायरल इंफेक्शन जैसे सामान्य कारणों के चलते भी यह फीवर होता है। ऐसे में आइए इसके कारणों को एक-एक करके जान लेते है।
वायरल निमोनिया
वायरल निमोनिया के कारण भी आपको लो ग्रेड या हल्का फीवर होता है। जब किसी शख्स को वायरल निमोनिया होता है तो उसे बुखार के साथ ठंडा लगता है और उसे ये दो से तीन हफ्ते तक पकड़ा रहता है।
आम तौर पर ऐसे बुखार में आपको पैरासीटामॉल खाने की सलाह दी जाती है और ऐसे में आराम करने को भी कहा जाता है। अगर किसी को इससे आराम नहीं होता है तो तब उसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
टीबी भी हो सकता है कारण
आपको बता दें कि जिस किसी को तीन हफ्ते से ज्यादा बुखार रहता है तो ऐसे में उसे टीबी भी होने की आशंका होती है। इस हालत में आपको भूख न लगना, खांसी आना, खांसी में ब्लड आना, वजन कम होना, रात में पसीना आना जैसे कई और कारण भी हो सकते है। अगर किसी को यह समस्या हो तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
Pneumonia And TB Symptoms: सर्दियों की दस्तक हो चुकी है. इस मौसम में लोगों को कफ, कोल्ड और फीवर की समस्या अधिक रहती है. अधिकतर ये दिक्कत लोगों को होती है और बहुत ही कम समय में ठीक भी हो जाती है.
टीबी हो सकती है वजह
ऐसा माना जाता है कि टीबी होने पर व्यक्ति को लो ग्रेड फीवर तीन हफ्तों से अधिक रहता है. इसमें मरीज को भूख नहीं लगती है, खांसी आती है, खांसी में खून आना, वजन कम होना, रात में पसीना आना जैसे बहुत से लक्षण मरीज को हो सकते हैं. इसके लिए भी डॉक्टर की सलाह जरूर लें. साथ ही जल्द इलाज शुरू करें.
Disclaimer: इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी Akashdeep Singh Dhaliwal Group नहीं है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है
Read More >>>Eye care tips in Winter सर्दियों के मौसम में आंखों की सही देखभाल
