बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या कम उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। ऑस्टियोपोरोसिस पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जा रही है।

महिलाओं में कमजोर हड्डियों के कारण
रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं को कैल्शियम और विटामिन डी की खुराक की आवश्यकता होती है। इस अवधि के दौरान, महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस विकसित होने की संभावना अधिक होती है, एक ऐसा विकार जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे उनका घनत्व कम हो जाता है।हार्मोनल लेवल में बदलाव के कारण पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना अधिक होती है।रजोनिवृत्ति के दौरान एस्ट्रोजन के स्तर में कमी के साथ हड्डियों का नुकसान बढ़ जाता है।रजोनिवृत्ति के बाद पहले पांच वर्षों में, महिलाओं को अपने अस्थि द्रव्यमान के 10% तक की औसत हानि का अनुभव होता है।

साइलेंट किलर ऑस्टियोपोरोसिस
ऑस्टियोपोरोसिस एक साइलेंट किलर है। कहा जाता है की जब तक दर्द नही होता तब तक मरीज डॉक्टर के पास नहीं जाता। इसलिए कई बार इसकी समस्या बढ़ जाती हैं। लेकिन एक बार जब ऑस्टियोपोरोसिस आपकी हड्डियों को कमजोर करने लगता है तो इसके कुछ संकेत और लक्षण जैसे पीठ दर्द,रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होना दिखाई देने लगते है।बढ़ती उम्र के साथ ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अगर परिवार में किसी को यह समस्या है तो अगली पीढ़ी के लोगों को इस बीमारी के होने का खतरा रहता है।

क्या करना चाहिए?
जिन पुरुषों और महिलाओं के शरीर के फ्रेम छोटे होते हैं, उनमें जोखिम अधिक होता है क्योंकि कम उम्र में उनकी हड्डियों का आकार कम हो सकता है।अनियमित जीवनशैली और बढ़ती उम्र वाली महिलाओं में ये खनिज जल्दी नष्ट हो जाते हैं। इससे हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है और वह कमजोर होने लगती है।शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखने के लिए डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लेनी चाहिए।विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।शराब के सेवन, धूम्रपान, तंबाकू के सेवन से बचें।अगर दर्द की कोई समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।प्रारंभिक उपचार ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम कर सकता है।