गले में खराश और खांसी होने पर क्या करें: Home Remedies for cough

बदलते मौसम के साथ सर्दी और खांसी होना आम  बात है, लेकिन कई कई  बार लंबी खांसी के बाद गले में खराश होने की समस्‍या होने लगती है. हेल्‍थलाइन के मुताबक , गले में खराश  होना बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन या खाने में बदपरहेजी के कारण  भी हो सकता  है. इसके अलावा अधिक खांसी के कारण गले में जख्‍म हो जाते हैं, जो खराश के लिए जिम्मेदार माने जा सकते हैं. गले में होने वाली खराश कई बार लंबे समय तक परेशान करती रहती है. ऐसे में आपका अधिक मात्रा में दवाइयां लेना शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है. आपको दवाओं के साइड इफेक्ट से बचने के लिए घरेलू नुस्‍खों या उपायों का सहारा भी  लिया जा सकता है. ये एक प्राकृतिक तरीका है खराश की समस्या से छुटकारा पाने का. चलिए हम  जानते हैं की गले में खराश होने पर कौन सा घरेलू नुस्खा हमारे  लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है.




गले में खराश और खांसी होने पर क्या करें?

  1. शहद की चाय पिएं सदियों से सर्दी और खांसी के लिए शहद का प्रयोग बहुत ही फायदेमंद माना जाता रहा है. ...
  2. नमक के पानी से करें गरारे नमक के पानी से गरारे करने से आपको गले की खराश और सूजन को कम करने में  बहुत मदद मिल सकती है. ...
  3. बेकिंग सोडा से कुल्‍ला करें बेकिंग सोडा और नमक के पानी से गरारे करने से भी खराश में बहुत ही राहत मिल सकती है. ...

  1. Read More >>> Benefits of Warm Water - गुनगुने पानी से खाली पेट करें सुबह की शुरुआत, फ़ायदे होंगे अनेक और लम्बी चलेगी ज़िंदगी


शहद की चाय पिएं

सदियों से सर्दी और खांसी के लिए शहद का प्रयोग बहुत फायदेमंद माना जाता रहा है. खांसी के अलावा खराश होने पर भी शहद  बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. शहद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्‍शन को कम करने में हमारी बहुत  मदद करते हैं. गले में खराश होने पर चाय में शहद डालकर पीने से बहुत आराम मिल सकता है. आपको  इसका सेवन जरूर करना चाहिए जिसे हमको जल्दी से आराम मिल सके.

नमक के पानी से करें गरारे

नमक के पानी से गरारे करने से गले की खराश और सूजन को कम हो जाती  है. ये गले में मौजूद अच्छे  से बैक्टीरिया को मारने का काम करता है. एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्‍मच नमक मिलाकर गरारा  जरूर करना चाहिए. इससे गले की सफाई भी होती है  और सूजन में भी काफी राहत मिलती है . आपको गले में खराश होने पर हर एक घंटे में गरारा जरूर  करना चाहिए.

बेकिंग सोडा से कुल्‍ला करें

बेकिंग सोडा और नमक के पानी के मिश्रण से गरारे करने से भी खराश में राहत मिलती है. ये बैक्‍टीरिया को मारने के साथ -साथ फंगस को बढ़ने से रोकता है. एक कप गर्म पानी में ¼ चम्‍मच बेकिंग सोडा और 1/8 चम्‍मच नमक डालकर मिश्रण तैयार कर लें और दिन में तीन से चार बार इससे कुल्‍ला करें. फिर सादे पानी से मुंह साफ कर लें. इससे गले में जल्‍द आराम मिल सकता है. 

मेथी का सेवन

मेथी एक बेहतरीन हर्ब है, जिसका उपयोग कई बीमारियों में किया जाता है. गले में खराश होने पर मेथी की चाय का सेवन किया जा सकता है. मेथी की चाय पीने से दर्द, जलन और सूजन में राहत काफी मिल सकती है. मैथी बैक्‍टीरिया को मारने का काम बखूबी करती है. एक कप गर्म पानी में मेथी के दानों को उबालकर चाय बनाएं. बेहतर स्‍वाद के लिए इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं. मैथी की चाय का सेवन दिन में दो बार किया जा सकता है.


1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने